रेल कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान, 22 सितंबर को विशेष शिविर
- Posted on 20 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 22 सितंबर को विशेष कर्मचारी समस्या निवारण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन ‘मिशन-100’ के तहत किया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों को कार्मिक संबंधी मामलों के समाधान के साथ स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित होने वाला यह शिविर मंगलवार को सुबह 10 बजे से जोधपुर रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समीप वीआईपी कक्ष में लगेगा। शिविर में रेल कर्मचारियों की विभिन्न विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 22 सितंबर को विशेष कर्मचारी समस्या निवारण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन ‘मिशन-100’ के तहत किया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों को कार्मिक संबंधी मामलों के समाधान के साथ स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित होने वाला यह शिविर मंगलवार को सुबह 10 बजे से जोधपुर रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समीप वीआईपी कक्ष में लगेगा। शिविर में रेल कर्मचारियों की विभिन्न विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्मिक एवं कल्याण शाखा के अनुसार शिविर में कर्मचारियों की कार्मिक संबंधी समस्याओं के अलावा वेतन, पास एवं यात्रा पास तथा रेलवे आवास के आवंटन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा गया है, ताकि मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
शिविर में चिकित्सा संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। कर्मचारी अपनी स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बारे में चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। शिविर में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा मौजूद रहेंगे और कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे।
इसके अलावा मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक राजीव शर्मा और सुनील टाक भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। वे कर्मचारियों की कार्मिक एवं कल्याण से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण में सहयोग करेंगे।
कार्मिक एवं कल्याण शाखा ने रेल कर्मचारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें और अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके।
Write a Response