मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 09:09 AM

महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने जबरनाथ पहुंचकर किए दर्शन, जबर बाबा को लगाया मिर्ची बड़े का भोग

  • Posted on 27 सितम्बर 2026
  • खास
  • By Rajendra Harsh
  • 47 Views

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने महापौर बनने के बाद सोमवार सुबह भूतेश्वर वनखंड की पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध तपोस्थली जबरनाथ पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में महादेव सहित अन्य देव प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही सिद्ध संतों की समाधियों पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। महापौर मेहता ने जबरनाथ स्थित जबर बाबा के समक्ष भी श्रद्धा अर्पित की और मिर्ची बड़े का भोग लगाया। दर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। महापौर बनने के बाद पहली बार जबरनाथ पहुंचने को लेकर उनके समर्थकों और साथ मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया।

WhatsApp Image 2026-09-27 at 9.52.06 AM (1)-xbMy41VLq1.jpg

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने महापौर बनने के बाद सोमवार सुबह भूतेश्वर वनखंड की पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध तपोस्थली जबरनाथ पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में महादेव सहित अन्य देव प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही सिद्ध संतों की समाधियों पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

महापौर मेहता ने जबरनाथ स्थित जबर बाबा के समक्ष भी श्रद्धा अर्पित की और मिर्ची बड़े का भोग लगाया। दर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। महापौर बनने के बाद पहली बार जबरनाथ पहुंचने को लेकर उनके समर्थकों और साथ मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया।

बताया गया कि नगर निगम चुनाव से पहले प्रसन्नचंद मेहता जबरनाथ पहुंचे थे। उस समय उन्होंने यहां दर्शन कर चुनाव में विजयश्री के लिए आशीर्वाद मांगा था। चुनाव परिणाम आने के बाद महापौर बनने पर उन्होंने दोबारा जबरनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और अपनी मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धा प्रकट की।

सुबह के इस धार्मिक दौरे के दौरान महापौर मेहता के साथ भाजपा पार्षद संजय दैय्या, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके लालजी बोहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जबरनाथ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

भूतेश्वर वनखंड की पहाड़ियों में स्थित जबरनाथ लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां सिद्ध संतों की समाधियां और धार्मिक स्थल होने के कारण विभिन्न अवसरों पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महापौर के दौरे के दौरान भी परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

दर्शन के बाद महापौर और उनके साथ मौजूद लोगों ने कुछ समय जबरनाथ परिसर में बिताया। मेहता के महापौर बनने के बाद यह धार्मिक यात्रा स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय रही। चुनाव से पूर्व किए गए संकल्प के अनुरूप दर्शन करने पहुंचने को उनके समर्थकों ने आस्था और कृतज्ञता से जुड़ा कदम बताया।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response