दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन
- Posted on 12 अक्टूबर 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 40 Views
नई दिल्ली। दिल्ली में धरना-प्रदर्शन और विरोध सभाओं के आयोजन को लेकर पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। इसके स्थान पर राजधानी में तीन नए मैदानों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। समिति को नागरिकों के धरना-प्रदर्शन और विरोध सभाओं के आयोजन के लिए वैकल्पिक स्थानों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
नई दिल्ली। दिल्ली में धरना-प्रदर्शन और विरोध सभाओं के आयोजन को लेकर पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। इसके स्थान पर राजधानी में तीन नए मैदानों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। समिति को नागरिकों के धरना-प्रदर्शन और विरोध सभाओं के आयोजन के लिए वैकल्पिक स्थानों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
ये होंगे प्रदर्शन के नए निर्धारित स्थल
दिल्ली पुलिस के नए आदेश के तहत तीन स्थानों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है।
- रामलीला मैदान: मध्य दिल्ली में स्थित यह मैदान बड़े सार्वजनिक आयोजनों और सभाओं के लिए जाना जाता है।
- बुराड़ी मैदान: उत्तरी दिल्ली में स्थित इस मैदान को भी प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है।
- सीबीडी ग्राउंड: पूर्वी दिल्ली के इस मैदान में भी अब निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदर्शन आयोजित किए जा सकेंगे।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर
जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा है। हालांकि, मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के आसपास भीड़ प्रबंधन जैसी चुनौतियों के बीच वैकल्पिक स्थलों की जरूरत पर विचार किया गया।
नए आदेश में पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक संशोधन किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, तीनों नए निर्धारित स्थलों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी।
इस बदलाव से दिल्ली में प्रदर्शन आयोजित करने की व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। अब प्रदर्शनकारियों को नए निर्धारित स्थलों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।
Write a Response