सड़क पर बड़ा गड्ढा, चौपासनी-AIIMS मार्ग पर हादसे की आशंका
- Posted on 17 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर। शहर के चौपासनी क्षेत्र से AIIMS हॉस्पिटल को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग पर बद्री पैलेस होटल के पास सड़क के बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गड्ढा पिछले कई महीनों से बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। यह सड़क शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। खासतौर पर AIIMS हॉस्पिटल जाने वाले मरीज, उनके परिजन और एम्बुलेंस इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।
Write a Response