शेरगढ़ रावला रिसोर्ट में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर, 6 अगस्त। पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और डीएसटी पश्चिम की संयुक्त टीम ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शेरगढ़ रावला रिसोर्ट में चल रहे संगठित जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 87 हजार 900 रुपये नकद तथा ताश की गड्डियां बरामद कर जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए में दांव पर लगाई गई 1,87,900 रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां तथा अन्य जुआ सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में ललित गोविंदानी, गंगाराम, लतीफ, लवजीत, आरिफ, प्रशांत, यशवीर गहलोत, सुनील, कपिल, पप्पाराम, मोहम्मद अकरम तथा दिलीप शामिल हैं। सभी आरोपी जोधपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।


जोधपुर, 6 अगस्त। पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और डीएसटी पश्चिम की संयुक्त टीम ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शेरगढ़ रावला रिसोर्ट में चल रहे संगठित जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 87 हजार 900 रुपये नकद तथा ताश की गड्डियां बरामद कर जब्त की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम नतिशा जाखड़ के निकटतम सुपरविजन में की गई। थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के थानाधिकारी गोविंद व्यास और डीएसटी पश्चिम की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर शेरगढ़ रावला रिसोर्ट में दबिश दी, जहां कई लोग संगठित रूप से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए में दांव पर लगाई गई 1,87,900 रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां तथा अन्य जुआ सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में ललित गोविंदानी, गंगाराम, लतीफ, लवजीत, आरिफ, प्रशांत, यशवीर गहलोत, सुनील, कपिल, पप्पाराम, मोहम्मद अकरम तथा दिलीप शामिल हैं। सभी आरोपी जोधपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रकरण में फरार अथवा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनसे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, भंवराराम, रतनाराम, अनिल कुमार सहित पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एवं डीएसटी पश्चिम के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response