मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:54 AM

तीन साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

जोधपुर। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश राव पुत्र लीलाराम राव, उम्र 40 वर्ष, निवासी डी/183 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सेक्टर-10, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रह रहा था।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 2.17.31 PM (1)-8wfNmlQO69.jpg

जोधपुर। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2023 को मालाणी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20488 में चोरी की घटना सामने आई थी। ट्रेन के सफर के दौरान परिवादी पिंकी यादव, पत्नी अमित यादव, निवासी बहरोड़, थाना नीमराना, जिला अलवर का मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान आरोपी प्रकाश राव का नाम सामने आया। मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही वह करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए जीआरपी थाना जोधपुर में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाई। इसी दौरान टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश राव को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश राव पुत्र लीलाराम राव, उम्र 40 वर्ष, निवासी डी/183 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सेक्टर-10, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रह रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवल राम आईपीएस और पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत्त जोधपुर हरिराम सोनी आरपीएस के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी मुक्ता पारीक के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम में मुक्ता पारीक, हेड कांस्टेबल रामभरोसी और कांस्टेबल राजुसिंह शामिल रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response