12वीं रोड फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी सफलता
- Posted on 22 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। शहर के 12वीं रोड चौराहा और बोम्बे मोटर्स के बीच 19 जून की रात हुई जानलेवा हमला एवं फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों को दस्तयाब किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस की इस सफलता में फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और विभिन्न थानों की टीमों के बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और मानव आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मुख्य आरोपी अजय घारू सहित विशाल पंडित, विश्वास तेजी उर्फ चिकू, मोहित चांवरिया, मनीष बोयत, साहिल राठी, प्रिंस घारू और हर्षित तंवर को दस्तयाब कर लिया गया
Write a Response