पाटोदी के पास भीषण सड़क हादसा
- Posted on 16 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
बाड़मेर जिले के पाटोदी कस्बे के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान विशनाराम मेघवाल, जोगाराम मेघवाल, रेखाराम मेघवाल और उदाराम मेघवाल के रूप में हुई है। चारों भाई मजदूरी के लिए घर से रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में हुई भीषण दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जानकारी के अनुसार चारों भाई कार में सवार होकर कमठे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पाटोदी कस्बे के पास उनकी कार की रोडवेज बस से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
Write a Response