पचेटियां भगवा ग्रुप की ओर से भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोजन
- Posted on 19 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर। पचेटियां भगवा ग्रुप के तत्वावधान में होमाष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। किला रोड स्थित विद्याशाला स्कूल के पास जूनियर फील्ड मैदान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 200 से अधिक कन्याओं को भोजन कराकर उपहार एवं दक्षिणा भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मां दुर्गा के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद छोटी व बड़ी भील बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचीं कन्याओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को शुद्ध एवं सात्विक भोजन परोसा गया। भोजन के बाद उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए।
-
जोधपुर। पचेटियां भगवा ग्रुप के तत्वावधान में होमाष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। किला रोड स्थित विद्याशाला स्कूल के पास जूनियर फील्ड मैदान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 200 से अधिक कन्याओं को भोजन कराकर उपहार एवं दक्षिणा भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मां दुर्गा के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद छोटी व बड़ी भील बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचीं कन्याओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को शुद्ध एवं सात्विक भोजन परोसा गया। भोजन के बाद उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए।
आयोजन में कन्याओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव का विशेष संदेश देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि सनातन संस्कृति में कन्याओं को मां भगवती का साक्षात स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे आयोजन धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।
आयोजकों के अनुसार, बस्तियों की कन्याओं को आमंत्रित कर सामूहिक रूप से भोजन कराने का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के प्रति सम्मान एवं अपनत्व प्रकट करना है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कन्याओं, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ तथा ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाए। इस अवसर पर पचेटियां भगवा ग्रुप के प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा और समरसता का संदेश दिया।
Write a Response