जोधपुर में 'ए' श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी
- Posted on 22 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 17 Views
जोधपुर। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में अपराध, अवैध गतिविधियों और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार रात विशेष 'ए' श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी अभियान चलाया गया। यह अभियान 21 जुलाई को रात 8 बजे से 11 बजे तक शहर के चिन्हित स्थानों पर संचालित किया गया, जिसमें वाहनों की सघन जांच के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 986 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 451 दोपहिया और 535 चौपहिया वाहन शामिल रहे। जांच के दौरान 18 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
Write a Response