नर्सिंग स्टाफ की कमी के बीच नए वार्ड खोलने का विरोध
- Posted on 10 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 53 Views
जोधपुर, 10 जून। मथुरादास माथुर (एमडीएम) चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जोधपुर शहर ने अस्पताल प्रशासन के समक्ष चिंता जताई है। एसोसिएशन ने अस्पताल में नए वार्ड एवं विभाग प्रारम्भ करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए पहले पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जोधपुर शहर के अध्यक्ष जगदीश जाट ने बुधवार को एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
Write a Response