सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शीश नवाया।
- Posted on 6 जुलाई 2026
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे एवं सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के बहूप्रतीक्षित नवीनीकरण के पश्चात जोधपुर पधारे सिक्किम राज्य के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, जोधपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल एवं जोधपुर के लोकप्रिय, लाडले विधायक शहर अतुल जी भंसाली ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु महाराज के आगे शीश नवाया।

इस दौरान उन्होंने दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पलंग साहब के भी दर्शन किए जिस पर कभी गुरु महाराज विश्राम किया करते थे।
समाज प्रवक्ता सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि सरदार जगदेव सिंह खालसा, सिख समाज के चैयरमैन के अगुवाई में समस्त जोधपुर के गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियां के पदाधिकारीगण की मौजूदगी में सिख समाज ने सभी का स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान सरदार हरजीत सिंह भूटानी, सरदार गुरमुख सिंह छाबड़ा, सरदार प्रतिपाल सिंह वालेचा, सरदार गुरुचरण सिंह बग्गा, सरदार मनजीत सिंह छाबड़ा, सरदार राजेंद्र सिंह सरा, सरदार हरदीप सिंह सलूजा, प्रदीप सिंह,जसबीर सिंह बग्गा, रणवीर सिंह छाबड़ा, भगत सिंह बग्गा, जसबीर सिंह सलूजा, जसवीर सिंह सिद्धू, सुंदर गंगवानी इत्यादि मौजूद रहे।
Write a Response