कैरेज एंड वेगन डिपो में कर्मचारियों की मांगों को लेकर NWREU का प्रदर्शन

जोधपुर, 14 जुलाई। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (NWREU) के बैनर तले मंगलवार को कैरेज एंड वेगन डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने ACDO की कथित कर्मचारी-विरोधी कार्यशैली और तानाशाहीपूर्ण रवैये का विरोध करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने ACDO को ज्ञापन सौंपा। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने कहा कि संगठन हमेशा रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि डिपो में कर्मचारियों को कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें कार्य के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 5.31.01 PM (1)-MWQw7PSMCl.jpg

जोधपुर, 14 जुलाई। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (NWREU) के बैनर तले मंगलवार को कैरेज एंड वेगन डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने ACDO की कथित कर्मचारी-विरोधी कार्यशैली और तानाशाहीपूर्ण रवैये का विरोध करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने ACDO को ज्ञापन सौंपा।

मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने कहा कि संगठन हमेशा रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि डिपो में कर्मचारियों को कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें कार्य के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के लिए अल्पाहार कैंटीन की व्यवस्था की जाए, छोटी-छोटी बातों पर मानक पत्र जारी कर बनाए जा रहे भय के माहौल को समाप्त किया जाए तथा डिपो परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों के लिए शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, ड्यूटी रोस्टर का पारदर्शी संचालन तथा महिला कर्मचारियों के लिए अलग और समुचित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। इन मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर मनोज कुमार परिहार ने ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (AIRF) द्वारा आठवें वेतन आयोग के संबंध में उठाई जा रही प्रमुख मांगों की भी जानकारी दी। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में यूनियन से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सभा को संजय मीणा, सुनील टाक, बन्ने सिंह, मदनलाल गुर्जर, लाखन सिंह, अशोक सिंह मेड़तिया, अनुप त्रिवेदी, शरद जोशी, विजय सिंह धाभाई, ललित कुमार सुनारिया, आशीष खन्ना, मुकेश मीणा, नंद किशोर, सी.एम. वर्मा, संदीप, दीपक धौलपुरिया एवं संदीप सिंह शेखावत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया।

मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इसके बाद सभी कर्मचारी अनुशासित तरीके से रैली के रूप में ACDO कार्यालय पहुंचे, जहां मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास और मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ACDO ने ज्ञापन प्राप्त कर कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response