मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:06 AM

दशहरे से पहले दुरुस्त होगा रामसवारी मार्ग, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

जोधपुर, 15 अक्टूबर। दशहरे पर निकलने वाली पारंपरिक रामसवारी को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर प्रसन्नचंद मेहता और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने गुरुवार को फतेहपोल से जालोरी गेट तक रामसवारी मार्ग का निरीक्षण कर सड़क, सीवरेज, सफाई और रोड लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को दशहरे से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत, झूलते बिजली के तारों को ठीक करने और सीवरेज के गंदे पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रामसवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं, अखाड़ों के सदस्यों और दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 2.14.27 PM (1) (1)-x8l4qBPw8e.jpg

जोधपुर, 15 अक्टूबर। दशहरे पर निकलने वाली पारंपरिक रामसवारी को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर प्रसन्नचंद मेहता और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने गुरुवार को फतेहपोल से जालोरी गेट तक रामसवारी मार्ग का निरीक्षण कर सड़क, सीवरेज, सफाई और रोड लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को दशहरे से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत, झूलते बिजली के तारों को ठीक करने और सीवरेज के गंदे पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रामसवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं, अखाड़ों के सदस्यों और दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।

महापौर ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान और व्यवस्थाओं में सुधार के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई, सड़क, प्रकाश और सीवरेज व्यवस्था बेहतर बनाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रामसवारी मार्ग के साथ संपर्क सड़कों पर भी सफाई और सीवरेज व्यवस्था सुधारी जाएगी। यातायात के दबाव को देखते हुए सीवरेज लाइनों की सफाई रात में करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दिन में आमजन को कम परेशानी हो। अत्यधिक क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों को बदलने का कार्य भी किया जाएगा।

महापौर ने शहरवासियों से स्वच्छ एवं सुंदर जोधपुर बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कचरा संग्रहण के बाद उसे सड़क या संग्रहण प्वाइंट पर बिखरा न छोड़ें। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास है कि दशहरा उत्सव स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन मिले।

निरीक्षण के दौरान पार्षद संजय दहिया, विकास राघवानी, मोनिका व्यास, कानाराम भाटी, लता व्यास सहित निगम के अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई विंग के कर्मचारी मौजूद रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response