मसूरिया मेले में रात्रिगश्त के दौरान भीलवाड़ा का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। बाबा रामदेवजी मसूरिया मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही प्रभावी रात्रिगश्त के दौरान देवनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाने में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को दस्तयाब किया है। पुलिस ने आरोपी को गंगापुर थाना पुलिस की टीम को सुपुर्द कर दिया।  रात्रिगश्त के दौरान उप निरीक्षक जगराम एवं कांस्टेबल रामेश्वरलाल ने मसूरिया क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को दस्तयाब कर पूछताछ की। संदिग्ध ने अपना नाम रतनलाल बागरिया पुत्र हरजीलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी खडेल, थाना कुंवारिया, जिला राजसमंद बताया। पुलिस ने राजकॉप एप के माध्यम से फोटो मिलान कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की। जांचमें आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, डकैती, नकबजनी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट सहित कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया।


जोधपुर। बाबा रामदेवजी मसूरिया मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही प्रभावी रात्रिगश्त के दौरान देवनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाने में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को दस्तयाब किया है। पुलिस ने आरोपी को गंगापुर थाना पुलिस की टीम को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशानुसार मेले के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार (आरपीएस) तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी देवनगर कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

रात्रिगश्त के दौरान उप निरीक्षक जगराम एवं कांस्टेबल रामेश्वरलाल ने मसूरिया क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को दस्तयाब कर पूछताछ की। संदिग्ध ने अपना नाम रतनलाल बागरिया पुत्र हरजीलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी खडेल, थाना कुंवारिया, जिला राजसमंद बताया। पुलिस ने राजकॉप एप के माध्यम से फोटो मिलान कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की।

जांच में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, डकैती, नकबजनी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट सहित कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया। उसकी संदिग्ध गतिविधियों और संभावित वांछित होने की आशंका पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी का पुलिस थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा में दर्ज प्रकरण संख्या 345/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 299, 353(2) तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(i) के तहत लंबे समय से फरार होना सामने आया। इसके बाद आरोपी को गंगापुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई में थानाधिकारी कमल किशोर, उप निरीक्षक जगराम, कांस्टेबल रामेश्वरलाल 2517 एवं कांस्टेबल खेमराज 2762 शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मेले के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response