जोधपुर में मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई

शहर में यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने और आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से जोधपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में डीसीपी ट्रैफिक शाइन सी के सुपरविजन में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर जब्त किए हैं।

 

WhatsApp Image 2026-01-18 at 7.03.53 PM-Ks5G07cJpe.jpeg

जोधपुर में मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई, करीब 40 साइलेंसर जब्त

जोधपुर, 18 जनवरी 2026।
शहर में यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने और आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से जोधपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में डीसीपी ट्रैफिक शाइन सी के सुपरविजन में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई एडीसीपी ट्रैफिक शालिनी राज के नेतृत्व में, एसआई सुनीता एवं एएसआई शिवलाल की टीम द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जब्त किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाती है, बल्कि आमजन, बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है। इसके अलावा ऐसे साइलेंसर मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर शहरभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डीसीपी ट्रैफिक शाइन सी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बिना अनुमति मॉडिफिकेशन, तेज आवाज वाले साइलेंसर, बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और अन्य ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक शालिनी राज ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कई वाहन चालकों को समझाइश भी की और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि शहर को सुरक्षित और ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response