बोरानाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। बोरानाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक केटा कार से 73 किलोग्राम 220 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही वाहन में प्रयुक्त की जा रही 6 अलग-अलग नंबरों की रजिस्ट्रेशन प्लेट भी जब्त की गई हैं।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 7.52.56 PM-KIbTnB65BF.jpeg

बोरानाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केटा कार से 73 किलो 220 ग्राम डोडा पोस्त व 6 फर्जी नंबर प्लेट बरामद

जोधपुर। बोरानाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक केटा कार से 73 किलोग्राम 220 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही वाहन में प्रयुक्त की जा रही 6 अलग-अलग नंबरों की रजिस्ट्रेशन प्लेट भी जब्त की गई हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्री विनित कुमार बंसल के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीना तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाड़ा आनंद सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना बोरानाड़ा  शकील अहमद के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 18 व 19 जनवरी 2025 की दरम्यानी रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि कटारडा गांव से आगे मुड़िया रोड किनारे तारबंदी से टकराकर एक सिल्वर रंग की केटा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 22 सीए 5689) लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पर थाना बोरानाड़ा से हेमराज सिंह उप निरीक्षक, थानाप्रभारी, मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

मौके पर जांच करने पर उक्त केटा कार के अंदर चार प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनका वजन करने पर कुल 73 किलो 220 ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। आसपास तथा गांव में वाहन के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं मिला। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ-साथ वाहन में रखी गई 6 अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटों को भी बरामद किया, जिससे तस्करी की आशंका और गहराई।

पुलिस ने मादक पदार्थ, नंबर प्लेटें एवं वारदात में प्रयुक्त केटा कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल अज्ञात तस्करों की तलाश एवं मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोहर लाल, हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार (86), अरविंद कुमार (1086) तथा कांस्टेबल रघुवीर सिंह (125) शामिल रहे।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response