अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

जोधपुर।
पुलिस थाना सूरसागर द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई  ओम प्रकाश, पुलिस आयुक्त जोधपुर एवं  विनीत कुमार बंसल, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशानुसार की गई।


पुलिस थाना सूरसागर द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

जोधपुर।
पुलिस थाना सूरसागर द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई  ओम प्रकाश, पुलिस आयुक्त जोधपुर एवं  विनीत कुमार बंसल, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशानुसार की गई। अभियान का संचालन  रोशन मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम एवं  रविन्द्र बोथरा, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर के सुपरविजन में किया गया। पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस थाना सूरसागर के थानाधिकारी निरीक्षक  हरीश चन्द्र सोलंकी द्वारा किया गया।

पुलिस उपायुक्त कार्यालय जोधपुर के निर्देशानुसार चलाए गए इस एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा मुलजिमों के घरों पर दबिश देकर सघन जांच की गई। इसी क्रम में कालीबेरी क्षेत्र में चालानशुदा हनुमान बिश्नोई के घर की चैकिंग की गई। जांच के दौरान उसके घर पर मौजूद उसके रिश्तेदार श्याम बिश्नोई के कब्जे से कुल 5.5 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही श्याम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सूरसागर में प्रकरण संख्या 30 दिनांक 03.02.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान पुलिस थाना राजीव गांधी नगर जोधपुर पश्चिम के थानाधिकारी को सौंपा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्याम बिश्नोई पुत्र श्री चेलाराम, जाति बिश्नोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी रोहिचा कला, पुलिस थाना लुणी, जोधपुर पश्चिम के रूप में की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों को की जानी थी।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना सूरसागर की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में निरीक्षक  हरीश सोलंकी, उप निरीक्षक  हीराराम, हैडकांस्टेबल  महेन्द्र सिंह (705), कांस्टेबल  धर्माराम (3011),  शंकरलाल (1533) एवं महिला कांस्टेबल पूजा (1198) शामिल रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response