उज्जैन में पूजित हो कर आया महाकाल विग्रह

जोधपुर । शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा की ओर से महाशिवरात्रि पर सत्संग भवन से विशाल शिव बारात निकाली जाएगी । जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता उज्जैन से महाकाल के विग्रह की विधि विधान से पूजा अर्चना करवा अभिषेक कर लेकर आए 

WhatsApp Image 2026-02-01 at 4.25.31 PM-nftGTPA4FM.jpeg

जोधपुर । शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा की ओर से महाशिवरात्रि पर सत्संग भवन से विशाल शिव बारात निकाली जाएगी । जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता उज्जैन से महाकाल के विग्रह की विधि विधान से पूजा अर्चना करवा अभिषेक कर लेकर आए । साथ ही विवाह कार्य में हाथों में बांधने का कलावा काकन डोरा भी अभिमंत्रित करवा अभिषेक कर लाए ।
समिति समन्वयक तरुण सोतवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात में आकर्षक का केंद्र महाकाल की डोली में विराजित दूल्हा होगे । विग्रह का उज्जैन महाकाल मंदिर में मुख्य आचार्य पंडितों द्वारा स्वागत कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया । और कार्यकर्ताओं का मंदिर व्यवस्था समिति ने स्वागत अभिनंदन किया। जोधपुर पहुंचने पर  विग्रह का स्वागत रातानाडा गणेश मंदिर पर पूज्य संतों स्वयंसेवी संगठन व भक्तों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। 
इस अवसर पर समिति के भुवनेश खानालिया अमित पाराशर सुमित मावर पंकज दुगट अंकित मालवीय शुभम प्रजापत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 विशेष आयोजन 
शिव बारात महोत्सव के तहत इस बार बड़े मंदिरों में बंदोला मनोरथ होगा जिसमें महादेव के विवाह के गीत भजन व लाड चाव से बंदोला रीति रिवाज भाव प्रगट करते हुए मारवाड़ी विवाह गीत गाए जाएंगे। 
साथ ही हल्दी मेंहदी जैसे वैवाहिक कार्यक्रम भी होगे ।
सोमवार को बधावा मंगल गीत के साथ स्वागत और अभिषेक कर पूजन किया जाएगा ।

यह होगे आकर्षण 
खाटू श्याम के विशेष झांकी दर्शन जो बेंगलुरु के फूलों से बंगाली कारीगर द्वारा सजाए बंगले नुमा रथ में होगे। 
काली माता का नर मुंडो की टोली के साथ नृत्य , बाराती बने देव दानव रक्षणों के साथ शिवगण की टोली , महाराष्ट्र के शिवाजी आनक ढोल की मंडली , महाकाल की भस्म आरती की टोली सहित विशेष दर्शन होगे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response