खेड़ापा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा तस्कर की करीब ₹1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
- Posted on 26 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 13 Views
जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खेड़ापा थाना क्षेत्र के एक डोडा तस्कर की करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। साथ ही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक बोलेरो कैंपर वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने कहा कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उनके अवैध कारोबार से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों के विरुद्ध भी कानूनी प्रावधानों के तहत लगातार कठोर कार्रवाई करती रहेगी, ताकि नशे के नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।
Write a Response