खंडहर मकान बना नशेड़ियों का अड्डा, दिनभर से देर रात तक रहता है युवकों का जमावड़ा

जोधपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विनोद टावर के पास और देवनगर थाना के सामने स्थित एक खंडहर मकान को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से इस खंडहर मकान में दिनभर से लेकर देर रात तक नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां नशे के सेवन के साथ अन्य संदिग्ध गतिविधियां भी होने की आशंका है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, खंडहर मकान सुनसान रहने के कारण असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दिन के समय भी यहां युवकों की आवाजाही देखी जाती है, जबकि देर रात तक भी लोगों का आना-जाना जारी रहता है।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 3.39.35 PM (1)-8WMbkmdGM5.jpeg

जोधपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विनोद टावर के पास और देवनगर थाना के सामने स्थित एक खंडहर मकान को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से इस खंडहर मकान में दिनभर से लेकर देर रात तक नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां नशे के सेवन के साथ अन्य संदिग्ध गतिविधियां भी होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, खंडहर मकान सुनसान रहने के कारण असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दिन के समय भी यहां युवकों की आवाजाही देखी जाती है, जबकि देर रात तक भी लोगों का आना-जाना जारी रहता है। इससे आसपास रहने वाले परिवारों, दुकानदारों और राहगीरों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि खंडहर मकान के आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते इस स्थान पर निगरानी और कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा घटनाक्रम हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस को शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद उनका आरोप है कि अब तक खंडहर मकान को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस मौके का निरीक्षण कर स्थिति की वास्तविकता की जांच करे और यदि वहां नशीली गतिविधियां या अन्य गैरकानूनी काम पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

क्षेत्रवासियों ने खंडहर मकान को बंद कराने, उसकी सफाई कराने और आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में इस तरह के सुनसान स्थानों पर निगरानी जरूरी है, ताकि नशे और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response