जोधपुर/पिलानी। अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से किन्नर समाज की सक्रिय समाजसेवी किन्नर कांता बुआ को हिन्दू किन्नर सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया द्वारा की गई। कांता बुआ के मनोनयन की घोषणा होते ही किन्नर समाज और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया और कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया गया है। उनका मानना है कि किन्नर समाज का योगदान सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है और उनकी भागीदारी से समाज को नई दिशा मिल सकती है। प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां तथा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा के बाद कांता बुआ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर कांता बुआ ने कहा कि वे किन्नर समाज को संगठित कर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और समाज के विकास में योगदान देने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि किन्नर शक्ति जब मुख्यधारा के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और सनातन धर्म भी अधिक मजबूत होगा। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही।
अपने मनोनयन पर कांता बुआ ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री, कोर कमेटी और संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठन सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किन्नर समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।
Write a Response