कबीर नगर में 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

  • Posted on 18 जुलाई 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 31 Views

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश की पालना में नगर निगम की टीम शनिवार को कबीर नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची। निगम अधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा, लेकिन करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम और तनावपूर्ण माहौल के बावजूद किसी भी अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका। अंततः निगम अधिकारियों ने संबंधित मकान मालिकों को पांच दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर कार्रवाई स्थगित कर दी। मौके पर एसीपी प्रताप नगर नतिशा जाखड़, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास तथा राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन करने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 6.29.47 PM (1)-f914aydSva.jpg

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश की पालना में नगर निगम की टीम शनिवार को कबीर नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची। निगम अधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा, लेकिन करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम और तनावपूर्ण माहौल के बावजूद किसी भी अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका। अंततः निगम अधिकारियों ने संबंधित मकान मालिकों को पांच दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर कार्रवाई स्थगित कर दी।

सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमणों का निरीक्षण किया। जैसे ही कार्रवाई आगे बढ़ने लगी, स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा।

मौके पर एसीपी प्रताप नगर नतिशा जाखड़, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास तथा राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन करने की अपील की।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन मौके की परिस्थितियों और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करना उचित नहीं समझा गया। इसलिए संबंधित लोगों को पांच दिन का अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाए गए तो नगर निगम दोबारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। ऐसे में अतिक्रमण हटाने का पूरा खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जा सकता है।

कबीर नगर में हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं नगर निगम का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों की पूरी पालना की जाएगी और पांच दिन बाद दोबारा अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response