जुनिपर सोलर कंपनी के कैंप में आगजनी और फायरिंग, मुख्य आरोपी श्यामलाल पूनिया कोल्हापुर से गिरफ्तार

फलोदी। सरहद नेवा स्थित जुनिपर सोलर कंपनी में मजदूरों के कैंप में आगजनी और फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फलोदी पुलिस ने मुख्य आरोपी श्यामलाल पूनिया को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी रामनारायण को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त 2026 की सुबह करीब चार बजे 4-5 गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 15-20 बदमाशों ने सरहद नेवा में जुनिपर सोलर कंपनी में ठेकेदार की ओर से बनाए गए मजदूर कैंप पर हमला किया।


फलोदी। सरहद नेवा स्थित जुनिपर सोलर कंपनी में मजदूरों के कैंप में आगजनी और फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फलोदी पुलिस ने मुख्य आरोपी श्यामलाल पूनिया को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी रामनारायण को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त 2026 की सुबह करीब चार बजे 4-5 गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 15-20 बदमाशों ने सरहद नेवा में जुनिपर सोलर कंपनी में ठेकेदार की ओर से बनाए गए मजदूर कैंप पर हमला किया। बदमाशों ने कैंप में आग लगा दी और मजदूरों पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हमला फिरौती नहीं देने के कारण श्यामलाल पूनिया निवासी भीयासर के इशारे पर करवाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ फलोदी अचल सिंह आरपीएस के सुपरविजन तथा थानाधिकारी बाप महेश श्रीमाली के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम सहित विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी श्यामलाल की तलाश शुरू की और उसे कोल्हापुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय कैंप से करीब 150 मीटर दूर सो रहे कर्मचारियों की आंख गोलियों की आवाज से खुली। उन्होंने देखा कि पांच गाड़ियों में करीब 20 लोग कैंप के पास पहुंचे और आग लगा दी। इसके बाद कर्मचारियों ने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनका पीछा कर वाहनों पर फायरिंग की। एक वाहन को टक्कर मारकर रोकने का भी प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस थाना बाप में प्रकरण संख्या 135/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में जांच शुरू की गई। घटना के दौरान आरोपी एक स्कॉर्पियो वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध कारतूस और अफीम बरामद हुई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामलाल पुत्र गोरधनराम विश्नोई निवासी जम्भसागर, भीयासर और रामनारायण पुत्र जगदीशाराम विश्नोई निवासी करनेवाला, नोख के रूप में की है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response