जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
- Posted on 13 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 9 Views
जोधपुर। भादवा सुदी बाबा की बीज के पावन अवसर पर राईकाबाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण के साथ की गई। कार्यक्रम में महाराजा गजसिंह एवं महारानी हेमलता राजे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सैनाचार्य महाराज के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश बुगालिया ने की। धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन सुबह रामदेव जी एवं नेतल रानी सा के समक्ष पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात गणेश पूजन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
जोधपुर। भादवा सुदी बाबा की बीज के पावन अवसर पर राईकाबाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण के साथ की गई। कार्यक्रम में महाराजा गजसिंह एवं महारानी हेमलता राजे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सैनाचार्य महाराज के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश बुगालिया ने की।
धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन सुबह रामदेव जी एवं नेतल रानी सा के समक्ष पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात गणेश पूजन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। विद्वान पंडित अंबालाल एवं चौबीसा राम प्रकाश त्रिपाठी ने धार्मिक विधियों का संचालन किया। पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।
आयोजकों ने बताया कि सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक प्रतिदिन हवन, पूजा एवं यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। आगामी 16 सितंबर 2026 को खड़ी सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा, जिसकी पूर्ण आरती 22 सितंबर 2026 को संपन्न होगी।
धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जीएल बुगालिया, बीजू चौधरी, सीमा चौधरी, खुशी चौधरी, विनीशा, महेंद्र सिंह राठौड़, संजीव माथुर, महावीर सिंह घंटिया, प्रभु सिंह, इकबाल खान, भारत सिंह, गणपत सिंह राजपुरोहित, नेमीचंद जी महाबार, अशोक भाटी घड़ाव, नयन चौहान, रामप्रसाद सेन, मुरलीधर महेश्वरी, श्याम बाबू, रमेश त्रिपाठी, गौरव बागड़ी, मनोहर सिंह भोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Write a Response