महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत जोधपुर पुलिस ने किया वर्चुअल संवाद
- Posted on 1 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर, 1 जुलाई। महिला सुरक्षा को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में बुधवार को "महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम" के तहत संपर्क सभा एवं वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा योजनाओं, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा तथा महिला एवं बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन रातानाडा स्थित सरदार पटेल सभागार में किया गया।
Write a Response