जोधपुर में बिना परमिट और बिना वर्दी टैक्सी चलाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
- Posted on 24 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोधपुर यातायात पुलिस ने बिना परमिट और बिना निर्धारित वर्दी के टैक्सी संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 टैक्सी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही टैक्सी चालकों और वाहन मालिकों को आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालित नहीं करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहनों का परिवहन करना नियमों के विपरीत है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में भी संपूर्ण जोधपुर शहर में बिना आवश्यक दस्तावेजों के टैक्सी संचालित करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
जोधपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोधपुर यातायात पुलिस ने बिना परमिट और बिना निर्धारित वर्दी के टैक्सी संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 टैक्सी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही टैक्सी चालकों और वाहन मालिकों को आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालित नहीं करने की समझाइश दी गई।
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व विमला विश्नोई और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम प्रदीप सिंह चारण के साथ यातायात पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
इस दौरान संतोष निपु, यातायात, शिवदेवाराम, उनि, यातायात, हिम्मत सिंह, उनि, यातायात तथा केन-01 मय जाब्ता ने अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बिना परमिट और बिना निर्धारित वर्दी के टैक्सी संचालन करने वाले चालकों को रोककर नियमों की जानकारी दी तथा वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहनों का परिवहन करना नियमों के विपरीत है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में भी संपूर्ण जोधपुर शहर में बिना आवश्यक दस्तावेजों के टैक्सी संचालित करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने टैक्सी चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें, निर्धारित वर्दी एवं यातायात नियमों की पालना करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response