दुबई में फंसे जोधपुर के श्रद्धालु

जोधपुर। धार्मिक यात्रा पर दुबई गए जोधपुर सहित राजस्थान के कई श्रद्धालु इन दिनों विदेश में फंसे हुए हैं। रामस्नेही संप्रदाय के संत अमृत राम महाराज के नेतृत्व में यह जत्था 24 फरवरी को दुबई पहुंचा था, जहां विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन और सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को 28 फरवरी को भारत लौटना था, लेकिन अचानक बदले अंतरराष्ट्रीय हालातों ने उनकी वापसी पर विराम लगा दिया।

 

WhatsApp Image 2026-03-01 at 2.22.09 PM-nbo5cBOcqA.jpeg

दुबई में फंसे जोधपुर के श्रद्धालु, संत अमृत राम महाराज ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

जोधपुर। धार्मिक यात्रा पर दुबई गए जोधपुर सहित राजस्थान के कई श्रद्धालु इन दिनों विदेश में फंसे हुए हैं। रामस्नेही संप्रदाय के संत अमृत राम महाराज के नेतृत्व में यह जत्था 24 फरवरी को दुबई पहुंचा था, जहां विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन और सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को 28 फरवरी को भारत लौटना था, लेकिन अचानक बदले अंतरराष्ट्रीय हालातों ने उनकी वापसी पर विराम लगा दिया।

दरअसल, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के चलते ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष शुरू हो गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कई देशों ने हवाई सेवाओं पर रोक लगा दी। इसी क्रम में दुबई से संचालित अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया। इससे भारत लौटने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा और वे होटल में ही ठहरने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि समूह में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। यात्रियों के पास सीमित संसाधन हैं और वे लगातार स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, संत अमृत राम महाराज ने वीडियो संदेश के माध्यम से भारत सरकार से अपील की है कि इन सभी श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द सुरक्षित स्वदेश वापस लाने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए विशेष उड़ानों या वैकल्पिक मार्गों से राहत दिलाना बेहद जरूरी है। इधर, जोधपुर में श्रद्धालुओं के परिवारजन भी लगातार प्रशासन और केंद्र सरकार से संपर्क में हैं तथा अपने परिजनों की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

सरकार द्वारा स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया गया है। सभी की निगाहें अब हालात सामान्य होने और जल्द सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response