जोधपुर से लापता दो नाबालिग लड़कियां अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद

जोधपुर/अहमदाबाद। सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए नाबालिग लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें ट्रेन के माध्यम से बेंगलुरु ले जाने की कथित योजना का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने खुलासा किया है। ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत RPF अहमदाबाद मंडल की टीम ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से जोधपुर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया। मामले में बेंगलुरु निवासी आकिब अंसारी (24) और सैयद इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया है। RPF के अनुसार, 13 अगस्त को जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली थी। उनके ट्रेन के जरिए शहर से बाहर जाने की आशंका को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल को भी इसकी जानकारी दी गई।


जोधपुर/अहमदाबाद। सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए नाबालिग लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें ट्रेन के माध्यम से बेंगलुरु ले जाने की कथित योजना का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने खुलासा किया है। ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत RPF अहमदाबाद मंडल की टीम ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से जोधपुर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया। मामले में बेंगलुरु निवासी आकिब अंसारी (24) और सैयद इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया है।

RPF के अनुसार, 13 अगस्त को जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली थी। उनके ट्रेन के जरिए शहर से बाहर जाने की आशंका को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल को भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद RPF निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20693 के पहुंचने पर निगरानी शुरू की गई।

जांच के दौरान टीम ने एक नाबालिग लड़की को पहचान लिया। उसके साथ मौजूद युवक ने RPF टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आई।

चलती ट्रेन से फेंका मोबाइल, नडियाद से बरामद

RPF के मुताबिक, पकड़े जाने से पहले आरोपी ने अपना मोबाइल फोन चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था। मोबाइल में मौजूद मैसेज और कॉल रिकॉर्ड भी डिलीट कर दिए गए थे। टीम ने तकनीकी सहायता से नडियाद रेलवे स्टेशन के पास से मोबाइल बरामद किया और उससे जरूरी डेटा रिकवर किया। जांच में दूसरे आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। इसके बाद जोधपुर पुलिस के सहयोग से दूसरे आरोपी की लाइव लोकेशन ट्रेस की गई। उसे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से दूसरी नाबालिग लड़की के साथ पकड़ लिया गया।

मानव तस्करी के एंगल से जांच

प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से नाबालिग लड़कियों से संपर्क और दोस्ती करने की बात सामने आई है। लड़कियों को आगे किसी व्यक्ति को सौंपने, बेचने या मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क में शामिल करने की आशंका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पुलिस की विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी।

RPF और जोधपुर पुलिस की तत्परता से दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित योजना के पीछे उनका उद्देश्य क्या था तथा इसमें कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response