जोधपुर में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़
- Posted on 1 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 40 Views
जोधपुर। प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर में राज्य एवं जिला पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। सुनियोजित डिकॉय ऑपरेशन के दौरान एक निजी नर्सिंगकर्मी को गर्भस्थ शिशु का लिंग बताने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पोर्टेबल मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन, मोबाइल फोन तथा डिकॉय ऑपरेशन के लिए दिए गए 50 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी को पीसीपीएनडीटी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Write a Response