बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 07:50 AM

जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव, 60 फीट के रावण का होगा दहन

जोधपुर, 20 अक्टूबर। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस बार जोधपुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को रामलीला मैदान में करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रावण की नाभि में अग्निबाण लगते ही उसके हाथ में थामी चकरी घूमेगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठेगा। रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रावण के पुतले को पारंपरिक जोधपुरी अचकन, धोती और जूतियों से सजाया गया है। पहले रावण के परिजनों के पुतलों का दहन होगा, इसके बाद गोधूलि बेला में रावण दहन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 2.12.13 PM-GXiimnfgxN.jpeg

जोधपुर, 20 अक्टूबर। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस बार जोधपुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को रामलीला मैदान में करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रावण की नाभि में अग्निबाण लगते ही उसके हाथ में थामी चकरी घूमेगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठेगा।

रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रावण के पुतले को पारंपरिक जोधपुरी अचकन, धोती और जूतियों से सजाया गया है। पहले रावण के परिजनों के पुतलों का दहन होगा, इसके बाद गोधूलि बेला में रावण दहन किया जाएगा।

मेहरानगढ़ से निकलेगी रामरथ यात्रा

आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम अधिकारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य मेहरानगढ़ दुर्ग में प्रभु श्रीराम और मां चामुंडा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद निर्धारित मुहूर्त में श्रीराम की सवारी रवाना होगी। यात्रा में अखाड़ा दलों के कार्यकर्ता हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। रामलीला मैदान पहुंचने पर अखाड़ा दलों के प्रभारियों का सम्मान किया जाएगा।

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

उप महापौर विजय सिंह पंवार ने बताया कि मेले में बैरिकेडिंग, पुलिस सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। गेट नंबर एक से रामरथ और अखाड़ा दल प्रवेश करेंगे, जबकि गेट नंबर तीन से आठ तक आमजन के लिए प्रवेश रहेगा। कार्डधारकों के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का मुख्य द्वार तथा वीआईपी अतिथियों और मीडियाकर्मियों के लिए गेट नंबर नौ निर्धारित किया गया है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response