नगर निगम का स्वच्छता महाअभियान, वार्ड 28 के व्यास पार्क में उपमहापौर ने किया शुभारंभ
- Posted on 1 नवम्बर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 15 Views
जोधपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जोधपुर नगर निगम की ओर से विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वार्ड संख्या 28 स्थित व्यास पार्क में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ उपमहापौर विजय सिंह पंवार ने किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। अभियान में प्रयास संस्था के सदस्यों ने विशेष सहयोग देते हुए श्रमदान किया। वहीं वार्ड के जागरूक नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी ने मिलकर व्यास पार्क एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
जोधपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जोधपुर नगर निगम की ओर से विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वार्ड संख्या 28 स्थित व्यास पार्क में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ उपमहापौर विजय सिंह पंवार ने किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
अभियान में प्रयास संस्था के सदस्यों ने विशेष सहयोग देते हुए श्रमदान किया। वहीं वार्ड के जागरूक नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी ने मिलकर व्यास पार्क एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वार्ड प्रभारी कपिल पंडित, सीएसआई ललित रुपाणी सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान पार्क में फैली गंदगी को हटाने, आसपास के क्षेत्र की सफाई करने तथा सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित रखने के लिए सामूहिक प्रयास किए गए।
नगर निगम के इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य दीपावली से पूर्व वार्ड की गलियों, मोहल्लों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नियमित रूप से अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
पार्षद विकास रागवानी ने अभियान में सहयोग देने वाले उपमहापौर विजय सिंह पंवार, प्रयास संस्था के सदस्यों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सफाईकर्मियों तथा वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। स्वच्छता को किसी विशेष अभियान या त्योहार तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करना आवश्यक है।
अभियान के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ वार्ड 28, सुंदर वार्ड 28 और स्वस्थ वार्ड 28 बनाने का संकल्प लिया।
Write a Response