ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का शुभारंभ
- Posted on 1 नवम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 13 Views
जोधपुर। मिशन लाइफ के तहत 1 से 7 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ का शुभारंभ रविवार को मंडोर रेंज स्थित नगर वन में विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पौधारोपण और ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उप वन संरक्षक, जोधपुर आनंद कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं वन विभाग के कार्मिकों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर वन परिसर में जाल वृक्ष के 80 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका और प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
जोधपुर। मिशन लाइफ के तहत 1 से 7 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ का शुभारंभ रविवार को मंडोर रेंज स्थित नगर वन में विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पौधारोपण और ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उप वन संरक्षक, जोधपुर आनंद कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं वन विभाग के कार्मिकों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी मंडोर भीम सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी वन सुरक्षा सवाई सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी लूणी महिपाल सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
नगर वन में लगाए जाल के 80 पौधे
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर वन परिसर में जाल वृक्ष के 80 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका और प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
ट्रेकिंग कर वनस्पतियों और वन्यजीवों की जानकारी साझा की
कार्यक्रम के तहत नगर वन में ट्रेकिंग गतिविधि भी आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वन क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न पेड़-पौधों और वन्यजीवों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। सप्ताह के प्रथम दिवस की ‘स्वस्थ जीवनशैली’ थीम के अनुरूप इस गतिविधि के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
सामूहिक सहभागिता से दिया संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में वीएफपीएमसी अध्यक्ष भीकाराम शर्मा एवं उनकी टीम ने भी सहभागिता निभाई। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और समिति के सदस्यों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहन मिला।
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत 7 नवंबर तक विभिन्न विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
Write a Response