जालोर में पटवारी पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

जयपुर, 21 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जालोर जिले के भीनमाल तहसील क्षेत्र में पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में प्रकरण दर्ज किया हैएसीबी के अनुसार पटवार हल्का दांतीवास की पटवारी ललिता पर परिवादी के वैध राजस्व कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी को हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद परिवादी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी जालोर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत में बताया गया कि उसके दादाजी की मृत्यु के बाद फौतगी म्यूटेशन और भू-अधिकार हकत्याग म्यूटेशन भरने के एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।


जयपुर, 21 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जालोर जिले के भीनमाल तहसील क्षेत्र में पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार पटवार हल्का दांतीवास की पटवारी ललिता पर परिवादी के वैध राजस्व कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी को हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद परिवादी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी जालोर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत में बताया गया कि उसके दादाजी की मृत्यु के बाद फौतगी म्यूटेशन और भू-अधिकार हकत्याग म्यूटेशन भरने के एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी इकाई जालोर ने रिश्वत मांग की शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान पटवारी द्वारा परिवादी के उक्त वैध कार्य के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगना पाया गया। हालांकि, एसीबी कार्रवाई की भनक लगने के कारण आरोपी पटवारी रिश्वत की राशि प्राप्त नहीं कर सकी।

कार्रवाई के संबंध में एसीबी रेंज जोधपुर की पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी जालोर मांगीलाल राठौड़ ने तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर प्रकरण दर्ज करने की अनुशंसा के साथ एसीबी मुख्यालय जयपुर को भेजी।

रिपोर्ट के आधार पर एसीबी मुख्यालय ने आरोपी पटवारी  ललिता के विरुद्ध प्रकरण संख्या 234/2026 दर्ज किया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 (यथा संशोधित 2018) के तहत दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

एसीबी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क करें।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response