झालामंड-गुड़ा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
- Posted on 5 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
धपुर, 5 अगस्त। शहर के झालामंड सर्किल से गुड़ा रोड की ओर स्थित मीरा नगर गेट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक संख्या RJ 39 GA 5560 के चालक ने कथित रूप से तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे चल रही स्कूटी RJ 19 WS 5442 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर ट्रक को जब्त कर लिया तथा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Write a Response