अस्पतालों की बदहाली पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

जोधपुर। शहर जिला देहात कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अंजली वैष्णव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जोधपुर संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में पिछले एक महीने से एयर कंडीशनर बंद हैं, जिससे गंभीर मरीजों को भीषण गर्मी में उपचार करवाना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-29 at 2.26.46 PM-dYc87rXZBC.jpeg

जोधपुर। शहर जिला देहात कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अंजली वैष्णव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जोधपुर संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में पिछले एक महीने से एयर कंडीशनर बंद हैं, जिससे गंभीर मरीजों को भीषण गर्मी में उपचार करवाना पड़ रहा है। साथ ही अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ठेका प्रथा के चलते अस्पतालों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ज्ञापन में हाल ही में पावटा जिला अस्पताल में सामने आए मामले का भी उल्लेख किया गया, जिसमें सर्जिकल सामग्री और ग्लव्स की कमी के कारण सिजेरियन प्रसव के बाद कई प्रसूताओं के संक्रमित होने का मुद्दा उठाया गया।

ज्ञापन में महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और जर्जर भवन की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे उपचार के लिए भी शहर आना पड़ रहा है।

इस दौरान संगठन महासचिव इश्याक अहमद, महावीर जाणी, गोपालराम जाणी, मांगीलाल जाणी, महीराम विश्नोई, भागीरथ जाणी, ईश्वरलाल कावी, सलमान मेहर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंजली वैष्णव ने कहा कि अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाएं और मरीजों की जान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से 9 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो देहात कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ जनहित में आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response