जलसा कमेटी ने किया ‘जुलूसे मुहम्मदी’ के बैनर का विमोचन
- Posted on 10 अगस्त 2026
- By Rajendra Harsh
- 29 Views
जोधपुर। ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूसे मुहम्मदी को लेकर जलसा कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 अगस्त को चांद के अनुसार मनाए जाने वाले जश्ने ईद मीलादुन्नबी को लेकर रविवार को गुलजारपुरा स्थित अ. लतीफ शाह चिश्ती की दरगाह में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जलसा समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष के सानिध्य में पीर जावेद मीनाई, पीर नजमुल हसन चिश्ती सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने आस्ताने पर चादर शरीफ पेश कर गुलपोशी की और जुलूसे मुहम्मदी के शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण आयोजन की कामना की। जलसा कमेटी के प्रवक्ता माजिद खान ने बताया कि दरगाह में गुलपोशी के बाद ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी के बैनर का विमोचन किया गया।
जोधपुर। ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूसे मुहम्मदी को लेकर जलसा कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 अगस्त को चांद के अनुसार मनाए जाने वाले जश्ने ईद मीलादुन्नबी को लेकर रविवार को गुलजारपुरा स्थित अ. लतीफ शाह चिश्ती की दरगाह में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जलसा समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष के सानिध्य में पीर जावेद मीनाई, पीर नजमुल हसन चिश्ती सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने आस्ताने पर चादर शरीफ पेश कर गुलपोशी की और जुलूसे मुहम्मदी के शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण आयोजन की कामना की।
जलसा कमेटी के प्रवक्ता माजिद खान ने बताया कि दरगाह में गुलपोशी के बाद ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी के बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जलसा समिति सदर उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, पीर जावेद मीनाई, पीर नजमुल हसन चिश्ती, उस्ताद सुबरातीं खान, रफीक कुरैशी, शमसुदीन चुन्दड़ीगर, नियामत पठान, सोहेब उस्ताद, फिरोज खान, इन्साफ अली भाईजान, मेहबूब भूराभाई, अमजद बक्ष, इरफान बेली, करीम जॉनी, शाहबाज खान, इस्तियाक अली, रईस बक्ष, कमरूदीन, फारूक सोलंकी, वसीम अंसारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जुलूसे मुहम्मदी देगा अम्न-शांति और सद्भाव का संदेश
उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि ईद मीलादुन्नबी का पर्व खुशी, मोहब्बत, अदब और एहतराम के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूसे मुहम्मदी में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और भाईचारे के संदेश को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से जुलूस में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जुलूस के आयोजन, व्यवस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। कमेटी ने जुलूसे मुहम्मदी के माध्यम से साम्प्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और अम्न-शांति का संदेश देने की बात कही।
Write a Response