बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:53 AM

INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल गांधी के नेतृत्व में जुटे विपक्षी

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित इस मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से छह प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट जाकर अपनी बात रखेंगे। मार्च के दौरान पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग की। इस बीच, राहुल गांधी की ओर से याचिका वकीलों के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए जाने की भी खबर सामने आई।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 4.55.54 PM-c0FCfUF7cz.jpeg
  1. नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित इस मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से छह प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए।

    CJI ने मिलने का अनुरोध ठुकराया

    राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने यह अनुरोध स्वीकार नहीं किया। विपक्षी नेताओं का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपना पक्ष रखना और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाना था।

    राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट जाकर अपनी बात रखेंगे। मार्च के दौरान पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग की। इस बीच, राहुल गांधी की ओर से याचिका वकीलों के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए जाने की भी खबर सामने आई। 

    दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशन बंद

    प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगाई। प्रभावित स्टेशन हैं:

    • पटेल चौक
    • जनपथ
    • राजीव चौक
    • मंडी हाउस
    • केंद्रीय सचिवालय
    • बाराखंभा रोड

    हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रखी गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी संभावित जाम और मार्ग परिवर्तन को लेकर एडवाइजरी जारी की। 

    CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख मांगी

    इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख निर्धारित करने की मांग की। संगठन ने कहा कि अनुमति नहीं मिलने पर वह दोबारा प्रदर्शन का आह्वान करेगा।

    राजधानी में विपक्षी मार्च और अन्य प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response