फतेह सागर, गुलाब सागर व पदम सागर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ

जोधपुर। शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर विधायक अतुल भंसाली ने फतेह सागर, गुलाब सागर एवं पदम सागर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 9.03.37 PM-EiwlaBtM5M.jpeg

जोधपुर। शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर विधायक अतुल भंसाली ने फतेह सागर, गुलाब सागर एवं पदम सागर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधायक भंसाली ने इन प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने और उनकी ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

विधायक ने कहा कि जोधपुर की पहचान उसके ऐतिहासिक जल स्रोतों और सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ी हुई है। इन तालाबों का संरक्षण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने फतेह सागर मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष महादेव भारती, समाजसेवी दिनेश मेवाड़ा तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग और जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि इनके निरंतर प्रयासों और प्रशासन से संवाद के कारण यह कार्य संभव हो पाया है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सीवरेज की जर्जर लाइनों और तालाबों में गिरते दूषित पानी की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए समिति और नागरिकों ने लगातार प्रशासन से मांग उठाई और संयुक्त प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली। अब जीर्णोद्धार कार्य के तहत जल स्रोतों की सफाई, सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

फतेह सागर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक अतुल भंसाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response