IMA जोधपुर द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

जोधपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) जोधपुर शाखा द्वारा रविवार सुबह डॉ. सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘Yoga for One Earth, One Health’ तथा ‘Yoga for Healthy Ageing’ रही, जिसके अनुरूप बड़ी संख्या में चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन आईएमए जोधपुर, डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आर्ट ऑफ लिविंग, लायंस क्लब जोधपुर मारुधर तथा शहर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के संयुक्त सहयोग से किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 6.14.22 PM (1)-a2874falNi.jpg

जोधपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) जोधपुर शाखा द्वारा रविवार सुबह डॉ. सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘Yoga for One Earth, One Health’ तथा ‘Yoga for Healthy Ageing’ रही, जिसके अनुरूप बड़ी संख्या में चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन आईएमए जोधपुर, डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आर्ट ऑफ लिविंग, लायंस क्लब जोधपुर मारुधर तथा शहर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के संयुक्त सहयोग से किया गया। सुबह 6:15 बजे शुरू हुए इस आयोजन में मथुरादास माथुर चिकित्सालय, महात्मा गांधी चिकित्सालय, उम्मेद राजकीय चिकित्सालय, राजकीय डेंटल कॉलेज, राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज, राजकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज, राजकीय नर्सिंग कॉलेज और के.एन. चेस्ट हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में आईएमए जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा, सचिव डॉ. प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित सिंघवी सहित शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, मेडिकल छात्र-छात्राएं, लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के तहत विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी आसनों और श्वास तकनीकों पर जोर दिया गया, जिससे स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा मिल सके।

आईएमए जोधपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि “वन अर्थ, वन हेल्थ” की भावना को अपनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि पूरे समाज को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित कर सकते हैं। चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और मरीजों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि तनाव प्रबंधन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के समन्वयक लायन डॉ. महेंद्र सांखला ने सभी सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response