गौ संरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सौंपा ज्ञापन
- Posted on 27 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 138 Views
जोधपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा चलाए जा रहे "गौ सम्मान अभियान" के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर देशभर में गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी और कठोर कदम उठाने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक राष्ट्रीय नीति लागू करने का आग्रह किया। संगठन के अनुसार यह अभियान राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया तथा प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा (काजड़ा) के निर्देशन में पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।
Write a Response