9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान
- Posted on 30 जुलाई 2026
- By Rajendra Harsh
- 7 Views
जयपुर, 30 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभियान के सफल संचालन के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार, 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।
जयपुर, 30 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभियान के सफल संचालन के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने को कहा है।
राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार, 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रभात फेरियां तथा जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
निर्देशों में कहा गया है कि अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और भारतीय ध्वज संहिता के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। सभी विभागों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अभियान व्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो तथा आमजन तक इसकी व्यापक जानकारी पहुंचे।
राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसंपर्क माध्यमों के जरिए भी लोगों को अभियान से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की पहल पर शुरू किया गया 'हर घर तिरंगा' अभियान पिछले कुछ वर्षों से देशभर में बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। इस वर्ष भी राजस्थान सरकार अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।
Write a Response