महाप्रबंधक अमिताभ ने किया बाड़मेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

जोधपुर, 31 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक  अमिताभ शनिवार को बाड़मेर दौरे पर पहुंचे। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बाड़मेर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2026-01-31 at 6.08.53 PM-UxP47pYmre.jpeg

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने किया बाड़मेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

जोधपुर, 31 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ शनिवार को बाड़मेर दौरे पर पहुंचे। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनुराग त्रिपाठी सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बाड़मेर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग कार्यालय, स्टेशन परिसर में स्थापित स्टॉल, स्टेशन मास्टर कक्ष, रेलवे रूम सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही नवनिर्मित अधोसंरचनाओं, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय, गैंग टूल रूम एवं इंजीनियरिंग विभाग का निरीक्षण कर रेल कर्मचारियों से संवाद किया।

इसके उपरांत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में प्रथम जोनल स्तरीय संरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 रेल कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, सिग्नल एवं टेलीकॉम, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, परिचालन, संरक्षा एवं सुरक्षा विभागों के कर्मचारियों ने भाग लेकर सेफ्टी से जुड़े सुझाव और समस्याएं रखीं। महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कर्मियों को “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। उन्होंने सेफ्टी शूज और रिचार्जेबल ट्राई-कलर टॉर्च उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी।

दौरे के दौरान महाप्रबंधक ने बाड़मेर स्थित पुनर्विकसित रेलवे आवासीय कॉलोनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और कॉलोनी का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे आवासीय परिसर में अभिरुचि केंद्र/करियर परामर्श एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया, जहां प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन कर बच्चों के साथ पौधारोपण किया।

 

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response