मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 04:44 AM

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने मनाया सेवा सप्ताह

जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक नाना चूड़ासमा के जन्मदिवस के अवसर पर 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया गया। वर्ल्ड चेयरपर्सन शाइना एनसी के संचालन में आयोजित सप्ताह के दौरान महिला सदस्यों ने अलग-अलग सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें केवल पांच महिला सदस्यों का ग्रुप सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बढ़ाकर करीब 500 महिलाओं का संगठन बनाया। इसमें उनके द्वारा बनाए गए चार अन्य ग्रुप भी शामिल हैं। रॉयल लेडीज ग्रुप पिछले पांच वर्षों से लगातार वृक्षारोपण, अनाथाश्रम व वृद्धाश्रम सेवा, कच्ची बस्तियों में भोजन व कपड़े वितरण, कैंसर मरीजों को सर्दियों में कंबल तथा दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने जैसे कार्य कर रहा है।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 4.32.09 PM (1) (1)-tQYuaD1uW9.jpg

जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक नाना चूड़ासमा के जन्मदिवस के अवसर पर 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया गया। वर्ल्ड चेयरपर्सन शाइना एनसी के संचालन में आयोजित सप्ताह के दौरान महिला सदस्यों ने अलग-अलग सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें केवल पांच महिला सदस्यों का ग्रुप सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बढ़ाकर करीब 500 महिलाओं का संगठन बनाया। इसमें उनके द्वारा बनाए गए चार अन्य ग्रुप भी शामिल हैं। रॉयल लेडीज ग्रुप पिछले पांच वर्षों से लगातार वृक्षारोपण, अनाथाश्रम व वृद्धाश्रम सेवा, कच्ची बस्तियों में भोजन व कपड़े वितरण, कैंसर मरीजों को सर्दियों में कंबल तथा दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने जैसे कार्य कर रहा है।

सेवा सप्ताह के पहले दिन रातानाडा स्थित गणेश मंदिर पार्क में वृक्षारोपण किया गया। दूसरे दिन वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के साथ जरूरतमंदों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। तीसरे दिन रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। चौथे दिन महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पांचवें दिन कच्ची बस्ती की महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

छठे दिन निशुल्क डेंटल मेडिकल शिविर लगाया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों का उपचार किया गया तथा परामर्श, दवाइयां और डेंटल किट वितरित किए गए। सातवें और समापन दिवस पर एमडीएम अस्पताल में कैंसर मरीजों को फल, जूस आदि वितरित किए गए।

पटवा ने बताया कि ग्रुप को छह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा को केवल सात दिनों तक सीमित नहीं रखते हुए इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। अध्यक्ष तारा सोलंकी, सचिव पूनम राठी, कोषाध्यक्ष चंद्रा जैन, उपाध्यक्ष संतोष लुंकर और जया जैन सहित पूरी टीम ने सेवा सप्ताह में सहयोग किया।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response