जायंट्स ग्रुप अनंत ने विद्यालय में स्टेशनरी, जूते-मोजे वितरित कर मनाया सेवा उत्सव
- Posted on 4 अगस्त 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 62 Views
जोधपुर, 4 अगस्त। जायंट्स ग्रुप अनंत की ओर से अध्यक्ष अभिलेश बडेरा के नेतृत्व में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, डिगरी सारण नगर में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विनोद साह भंडारी की ओर से उनकी धर्मपत्नी संगीता वी. भंडारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, जूते और मोजे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को अल्पाहार भी कराया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए देशभक्ति गीतों एवं मित्रता पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
Write a Response