बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 02:53 PM

गैस सिलेंडर के पीतल वॉल्व चोरी का खुलासा

  • Posted on 18 सितम्बर 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 19 Views

जोधपुर। बासनी थाना पुलिस ने रामनगर सांगरिया स्थित मंगलम गैसेज से चोरी हुए ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड गैस सिलेंडरों के पीतल धातु के वॉल्व चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए करीब 5 लाख रुपये कीमत के पीतल धातु के वॉल्व बरामद किए हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मय जुगाड़ तीन पहिया वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी मदनलाल पुत्र मोवनलाल, जाति जोगी, उम्र 21 वर्ष, निवासी होली मंगरा, टेकण, थाना कुण, जिला सलूंबर, हाल आसाराम आश्रम के पास जोगिया का डेरा, थाना बोरानाडा को दस्तयाब किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 9.45.20 PM-uUj2pVZVS0.jpeg

जोधपुर। बासनी थाना पुलिस ने रामनगर सांगरिया स्थित मंगलम गैसेज से चोरी हुए ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड गैस सिलेंडरों के पीतल धातु के वॉल्व चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए करीब 5 लाख रुपये कीमत के पीतल धातु के वॉल्व बरामद किए हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मय जुगाड़ तीन पहिया वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और वृत्त पश्चिम के एसीपी भजनलाल जांगीड़ के सुपरविजन में बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम ने उप निरीक्षक त्रिलोकदान के नेतृत्व में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने लगातार मानवीय आसूचना संकलन कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान के प्रयास किए। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी और साक्ष्यों को जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी मदनलाल पुत्र मोवनलाल, जाति जोगी, उम्र 21 वर्ष, निवासी होली मंगरा, टेकण, थाना कुण, जिला सलूंबर, हाल आसाराम आश्रम के पास जोगिया का डेरा, थाना बोरानाडा को दस्तयाब किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीतल धातु के वॉल्व बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मय जुगाड़ तीन पहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।

कार्रवाई में बासनी थानाधिकारी नितिन दवे, उप निरीक्षक त्रिलोकदान, हेड कांस्टेबल कमलेश सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी से वारदात के संबंध में आगे पूछताछ की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response