मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 11:11 AM

पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की भी मौत

जोधपुर। सूरसागर थाना क्षेत्र में गोयलों की ढाणी के पास पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले ही स्कूटी सवार दो मौसेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई थी। अब बाइक सवार युवक की भी मौत होने से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। इसी हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान जतिन ने भी दम तोड़ दिया।


जोधपुर। सूरसागर थाना क्षेत्र में गोयलों की ढाणी के पास पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले ही स्कूटी सवार दो मौसेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई थी। अब बाइक सवार युवक की भी मौत होने से मृतकों की संख्या तीन हो गई है।

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को गोयलों की ढाणी के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार अजय और उम्मेद की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं और रामदेवरा मेले में सेवा करने के बाद वापस लौट रहे थे।

इसी हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान जतिन ने भी दम तोड़ दिया।

जतिन की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। परिजनों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आर्थिक सहायता की मांग उठाई। उनका कहना था कि परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

परिजनों के अनुसार जतिन की पत्नी छह माह की गर्भवती है और उनका डेढ़ साल का बच्चा भी है। ऐसे में परिवार के लिए यह हादसा बेहद मुश्किल स्थिति पैदा कर गया है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब जतिन की मौत के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response