ढाढ़ी समाज में पहली बार देहदान
- Posted on 13 अप्रैल 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 106 Views
जोधपुर -समाज में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ढाढ़ी समाज में पहली बार देहदान का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। महाराणा प्रताप कॉलोनी, बाईपास रोड, सूरसागर निवासी स्वर्गीय अग्रो देवी (पत्नी स्व. अनोपाराम जी बगड़वा) के 13 अप्रैल 2026 सोमवार प्रात निधन हो जाने पर परिवारजनों ने मेडिकल कॉलेज जोधपुर के एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा सुषमा कटारिया से फोन पर सम्पर्क कर देहदान करने की सूचना दी।
ढाढ़ी समाज में पहली बार देहदान, अग्रो देवी बनीं प्रेरणा
जोधपुर -समाज में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ढाढ़ी समाज में पहली बार देहदान का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। महाराणा प्रताप कॉलोनी, बाईपास रोड, सूरसागर निवासी स्वर्गीय अग्रो देवी (पत्नी स्व. अनोपाराम जी बगड़वा) के 13 अप्रैल 2026 सोमवार प्रात निधन हो जाने पर परिवारजनों ने मेडिकल कॉलेज जोधपुर के एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा सुषमा कटारिया से फोन पर सम्पर्क कर देहदान करने की सूचना दी।
तदूपरांत उनके पुत्र ओमप्रकाश बगड़वा एवं नेमाराम, पुत्री अपू एवं चूका, पोता अरविंद तथा पौत्री टीना पार्थिव शरीर के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां अन्य सगे सम्बन्धी रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों एवं परिचित महानुभावों की उपस्थिति में उनका देहदान कराया।
अग्रोदेवी ने अपने जीवनकाल में ही संकल्पबद्ध होकर देहदान की लिखित घोषणा कर दी थी। अब मृत्युपरांत बांगड़वा परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा पूर्ण करते हुए देहदान करवा कर न केवल मानवता और समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की, बल्कि पार्थिव देह को एसएन मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु समर्पित किया, जिससे मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध कार्य में सहायता मिल सकेगी।
परिवार के अन्य सदस्यों में बसन्त रोयल भाई साहब ( एम डी एम हॉस्पिटल) , कैलाश बांगड़वा ( देवर पुत्र एवं भजन गायक) , कैलाश नांवा एवं बनाराम भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद विशाल सांखला, युवा उद्यमी एवं समाजसेवी भंवरलाल सारण, इंग्लिश गुरु अकैडमी के निदेशक राहुल चौधरी, समाजसेवी भूपेंद्र कुमार लावा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित जनों ने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी देहदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेगा।
Write a Response