सिवाना ज्वेलर्स व्यापारी पर फायरिंग कर लूट का किया प्रयास

बालोतरा। सिवाना कस्बे में मंगलवार देर शाम ज्वेलर्स व्यापारी पर फायरिंग कर लूट का प्रयास किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, वहीं पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Image 2026-02-18 at 9.54.17 PM-hsxhhOopup.jpeg

बालोतरा। सिवाना कस्बे में मंगलवार देर शाम ज्वेलर्स व्यापारी पर फायरिंग कर लूट का प्रयास किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, वहीं पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांधी चौक स्थित अपनी दुकान से सदर बाजार, सरस्वती स्कूल के पास स्थित दूसरी दुकान की ओर जा रहे ज्वेलर्स व्यापारी सुरेश कुमार सोनी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने व्यापारी को रोककर पिस्तौल की नोक पर लूट का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने डराने के लिए फायरिंग भी की, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान व्यापारी ने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाया, जिससे बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। करीब 15 दिन पहले मेली गांव में एक महिला के गले से कंठी लूटने की घटना भी सामने आई थी। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response