फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
- Posted on June 23, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर, 22 जून। जोधपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कीर्तिनगर मगरा पूंजला निवासी राजेन्द्रसिंह माली ने न्यायालय के माध्यम से रिपोर्ट दी थी कि ग्राम पूंजला स्थित उनकी पैतृक भूमि खसरा संख्या 221/2 में से भूखंड संख्या 23 उनके कब्जे में था। आरोप है कि भंवरलाल मेघवाल, जगदीश प्रसाद, जय गहलोत, सुनील कुमार विश्नोई और कैलाश सैन ने षड्यंत्र रचकर उनके नाम से फर्जी आम मुख्त्यारनामा तैयार किया
जोधपुर, 22 जून। जोधपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कीर्तिनगर मगरा पूंजला निवासी राजेन्द्रसिंह माली ने न्यायालय के माध्यम से रिपोर्ट दी थी कि ग्राम पूंजला स्थित उनकी पैतृक भूमि खसरा संख्या 221/2 में से भूखंड संख्या 23 उनके कब्जे में था। आरोप है कि भंवरलाल मेघवाल, जगदीश प्रसाद, जय गहलोत, सुनील कुमार विश्नोई और कैलाश सैन ने षड्यंत्र रचकर उनके नाम से फर्जी आम मुख्त्यारनामा तैयार किया। इसके आधार पर पहले भंवरलाल मेघवाल के नाम दस्तावेज तैयार किए गए और बाद में भूखंड की रजिस्ट्री जय गहलोत के नाम करवा दी गई। इसके बाद जेडीए से पट्टा बनवाकर भूखंड पर कब्जा कर लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेन्द्रसिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतिकसिंह के सुपरविजन में उदयमंदिर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।
अनुसंधान अधिकारी मदनलाल, उपनिरीक्षक (द्वितीय) ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। जांच के दौरान सोमवार को भंवरलाल पुत्र चावडाराम मेघवाल तथा सोहनलाल नवल पुत्र शेराराम रेगर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोहनलाल ने करीब पांच लाख रुपये के सौदे में भंवरलाल के नाम से कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार करवाया और उसके आधार पर भूखंड की रजिस्ट्री जय गहलोत के नाम करवाई गई। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका और फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में उदयमंदिर थाना प्रभारी सीताराम तथा अनुसंधान अधिकारी मदनलाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Write a Response